17.5 क्विंटल गांजे के साथ दो तस्कर धराये

वैशाली : वैशाली पुलिस ने पटना एसटीएफ की टीम के साथ छापेमारी कर अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया. टीम ने रविवार की अहले सुबह सदर थाने के चैला चौक के पास एक ट्रक को रोक कर तलाशी ली. ट्रक में विशेष रूप से बने केबिन में 50 पैकेटों में छुपा […]

वैशाली : वैशाली पुलिस ने पटना एसटीएफ की टीम के साथ छापेमारी कर अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया. टीम ने रविवार की अहले सुबह सदर थाने के चैला चौक के पास एक ट्रक को रोक कर तलाशी ली. ट्रक में विशेष रूप से बने केबिन में 50 पैकेटों में छुपा कर रखा गया 17 क्विंटल 50 किलो गांजा बरामद हुआ. बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ 75 लाख रुपये बतायी गयी है. गिरफ्तार चरणजीत सिंह और बलदीव सिंह पंजाब के लुधियाना जिले के फुलवार थाने के शहीद भगत सिंह नगर बखोवा रोड के रहने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >