राजस्थान के कोटा में बिहार के रहने वाले दो छात्रों ने की खुदकुशी, नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला

राजस्थान के कोटा शहर में फिर दो बच्चों ने आत्महत्या कर ली है. दोनों मृतक बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं. दोनों बच्चे एक ही पीजी में रहकर तैयारी कर रहे थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

राजस्थान के कोटा से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के रहने वाले दो बच्चों के द्वारा आत्महत्या करने की सूचना सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों का शव बरामद किया गया है. अंकुश और उज्जवल के रूप में दोनों की पहचान की गयी है. हालाकि अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बच्चे तलवंडी इलाके में एक पीजी में रहते थे. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे आसपास ही कमरे में रहते थे. दोनों के शव फंदे से लटके मिले हैं जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है.

एक ही पीजी में रहते थे दोनों छात्र

जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे एक ही पीजी में रहते थे. अलग-अलग कमरे में रहकर दोनों मेडिकल की तैयारी करते थे. मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया व मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी.

कोटा में मेडिकल छात्रों की मौत का सिलसिला

बता दें कि कोटा में मेडिकल छात्रों की मौत का सिलसिला आज सोमवार को जिस तरह जारी रहा उसने सबको हैरानी में डाला है. एक ही दिन में तीन छात्रों ने आत्महत्या की है. इससे पहले आज ही मध्य प्रदेश के रहने वाले एक छात्र ने भी अपनी जान दे दी थी. अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि दो और बच्चों ने आत्महत्या कर ली.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >