सीतामढ़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा

सीतामढ़ी से एक बड़े हादसे की सूचना आ रही है. सीतामढ़ी के एक पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो होने की सूचना है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी है.

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी से एक बड़े हादसे की सूचना आ रही है. सीतामढ़ी के एक पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो होने की सूचना है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी है. ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को पानी से बहार निकाला गया है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.

बच्चे पोखर में नहाने के लिए गये थे

बताया जाता है कि बच्चे पोखर में नहाने के लिए गये थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दो बच्चे डूब गये. घटना के बाद आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. हालांकि बाद में ग्रामीणों की मदद से दोनों मृतकों के शव को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी है.

परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली गांव की घटना

जानकारी के मुताबिक, घटना परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली गांव की है. दोनों मृतक की पहचान अंदौली गांव निवासी के रूप में हुई है. इसमें एक नाम दिलनवाज है. वहीं, दूसरे का नाम दानिश बताया जा रहा है. एक साथ दो मासूम की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >