रेलवे का बड़ा फैसला, दानापुर- बेंगलुरु सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन
गाड़ी संख्या 03247 दानापुर-एसएमभीबी,बेंगलूरु सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 20.07.2023 से 31.08.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को परिचालन होगा. यह दानापुर से 15.00 बजे खुलकर 15.29 बजे आरा, 16.20 बजे बक्सर, 18.20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए क्रमशः शनिवार को 13.00 बजे एसएमभीवी, बेंगलूरु पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03248 एसएमभीवी, बेंगलूरु-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल 22.07.23 से 02.09.23 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को 23.25 बजे एसएमभीबी, बेंगलूरु से खुलकर सोमवार को 18.20 बजे डीडीयू, 19.45 बजे बक्सर, 21.15 बजे आरा रूकते हुए 23.30 बजे दानापुर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 02, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.