मुजफ्फरपुर में एक साथ तीन नाबालिग लड़की हुई लापता, गांव से मची सनसनी, पुलिस भी हैरान

मुजफ्फरपुर में सकरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर खुर्द गांव से मंगलवार की अहले सुबह दो सगी बहन सहित तीन नाबालिग लड़की घर से गायब हैं. घटना के बाद गांव से सनसनी फैल गयी.

मुजफ्फरपुर: सकरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर खुर्द गांव से मंगलवार की अहले सुबह दो सगी बहन सहित तीन नाबालिग लड़की घर से गायब हैं. घटना के बाद गांव से सनसनी फैल गयी. इसको लेकर गायब सगी बहन के पिता ने मंगलवार को सकरा थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है.

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

केस में अज्ञात को आरोपित किया गया है. बताया जाता है कि दोनों सगी बहन अपने घर में सो रही थी. जब सुबह लोगों ने देखा तो बिछावन से दोनों गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला है. वहीं कुछ देर बाद पड़ोस के घर से ननिहाल में रह रही 13 वर्षीय नाबालिग लड़की भी मिली. लोगों ने तीनों को एक साथ गायब होने की आशंका जतायी है.

लड़की के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं

बताया जाता है कि उसके माता पिता दिल्ली में रहते हैं. वह ननिहाल में रह रही थी. लापता लड़कियों की उम्र 12 वर्ष व 8 वर्ष है. वहीं ननिहाल में रह रही नाबालिग लड़की की उम्र 13 वर्ष है. सगी बहन के परिजनों ने ननिहाल में रह रही नाबालिग लड़की के नानी असहयोग का आरोप लगा रहे हैं.

चोर गिरोह द्वारा घटना को अंजाम देने की चर्चा

इधर लोगों में चोर गिरोह द्वारा घटना को अंजाम देने की चर्चा की जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने बगाही मठ टोला से एक लड़का को पूछताछ के लिए उठाया है. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >