नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

Video: बैनर-पोस्टर लिए धरने पर बैठे तेजस्वी यादव, आरक्षण के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश

Tejashwi Yadav Protest: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजधानी पटना में अपनी पार्टी के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. तेजस्वी यादव आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं. देखें वीडियो…

Tejashwi Yadav Protest: राजधानी पटना में आज (रविवार) आरजेडी ऑफिस के सामने कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव धरना पर बैठे हैं. धरना प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राजद कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी यादव धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके हाथ में आरक्षण से संबंधित एक पोस्टर है. अन्य कार्यकर्ताओं के हाथ में भी पोस्टर दिख रहा है. धरने की जानकारी खुद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार रात एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी थी.

‘65% आरक्षण को नौंवी अनुसूची में डलवाना है’

धरना को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “महागठबंधन सरकार में जातीय गणना हुई. उसके बाद आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया. हमने 16 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाया था, जिससे कुल 65 प्रतिशत आरक्षण हो गया था. हमने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल किजिए. लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया. जिससे बाद पटना हाईकोर्ट में मामला गया तो रद्द और अब सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण का मामला चल रहा है. हम लोग मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे. 65% आरक्षण लागू कर नौंवी अनुसूची में डलवाना है.”

हजारों नौकरियों का नुकसान

तेजस्वी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार द्वारा बिहार में बढ़ायी गई 𝟔𝟓% आरक्षण सीमा को रोक देने से अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 𝟏𝟔% आरक्षण का सीधा नुकसान हो रहा है, जिससे इन वर्गों के 𝟓𝟎,𝟎𝟎𝟎 से अधिक युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. 𝐓𝐑𝐄-𝟑 शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण में भी आरक्षण लागू नहीं होने से इन वर्गों के हजारों अभ्यर्थियों को हजारो नौकरियों का नुकसान हुआ”.

ALSO READ: Bageshwar Baba In Bihar: ‘बागेश्वर बाबा’ के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान पर कांग्रेस विधायक का पलटवार, बोले- अभी नए-नए…

ALSO READ: Holi Special Train List: होली पर बिहार आना चाहते हैं? इन ट्रेनों में आज ही बुक करें टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >