VIDEO : तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- बिहार में बढ़ रहा क्राइम, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

VIDEO : तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- बिहार में बढ़ रहा क्राइम, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

तेजस्वी यादव ने दरभंगा में यामाहा शोरूम मैनेजर की हत्या के बाद बिहार सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने अपराध, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

Tejashwi Yadav on Law and Order: बिहार में Law and Order को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. तेजस्वी यादव ने दरभंगा में बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए राज्य में बढ़ते अपराध, हत्या, पुलिस की कार्रवाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए. तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, Paper Leak और कथित बड़े घोटालों का भी जिक्र किया. उन्होंने छात्रों पर कथित फायरिंग और बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा. इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी के पुलिस को लेकर दिए गए बयान का भी जिक्र हुआ. ऐसे में सवाल है कि आखिर बिहार में Law & Order को लेकर इतना बड़ा विवाद क्यों खड़ा हो गया है? देखिए Tejashwi Yadav का पूरा बयान और जानिए उन्होंने Bihar Government और BJP को लेकर क्या-क्या सवाल उठाए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >