लॉकडाउन में लालू यादव को याद कर भावुक हुए तेज प्रताप, वीडियो अपलोड कर बोले- Miss you Papa

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने ट्वीटर पर एक वीडियो अपलोड किया है. वीडियो में अपने पापा लालू यादव को याद कर रहे है. पापा लालू यादव को याद कर काफी भावुक हो गये है. बता दें कि कोरोना वायरस इस समय पूरी दुनिया में अपना पैर पसार चुका है. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है. पहले लॉकडाउन 14 अप्रैल तक लागू किया गया था.

पटना. आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटा तेज प्रताप यादव ने ट्वीटर पर एक वीडियो अपलोड किया है. वीडियो में अपने पापा लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को याद कर रहे है. तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को याद कर काफी भावुक हो गये है. बता दें कि कोरोना वायरस इस समय पूरी दुनिया में अपना पैर पसार चुका है. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है. पहले लॉकडाउन 14 अप्रैल तक लागू किया गया था. अब लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन के दौरान लोगों से पहले की तरह ही घरों में रहने के लिए और बच्चों एवं बुजुर्गों का खास ख्याल रखने के लिए पीएम मोदी ने अपने संबोधान में मंगलवार को सभी लोगों से कहा है. इस बीच, बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और RJD नेता तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को याद करते हुए अपने ट्वीटर पर एक वीडियो अपलोड किए है.

वीडियों में तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) को याद करते हुए भावुक हो गए हैं. उन्होंने ट्विटर पर शेयर किए एक वीडियो में कहा कि इस समय देश में लॉकडाउन है, सब बच्चे अपने माता-पिता के साथ इस मुश्किल वक्त में घर में हैं. ऐसे में मुझे अपने पिता की बहुत याद आ रही है. तेजप्रताप ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपनी फीलिंग बयां की.

तेज प्रताप यादव ने ट्वीटर पर लिखा है कि पापा मुझे आप बहुत याद आ रहे है, पापा हमें आपकी जरूरत है और पूरे बिहार को भी है…Miss you Papa. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपने पिता को याद किया है. वीडियो में तेज प्रताप यादव अपने पापा लालू प्रसाद यादव को याद करते हुए भावुक दिख रहे है. तेज प्रताप यादव ने जो वीडियो शेयर किये है उसमें उन्होंने कह रहे है कि पापा आपकी मुझे बहुत याद आ रही है, मुझे नहीं पता कि आप वहां पर कैसे रहते होंगे.

पापा को वहां खाना मिलता है या नहीं, क्या करते होंगे. अभी तो मैं उनके पास जा भी नहीं सकता हूं. भगवान से मेरी यही प्रार्थना है कि मेरे पिता जल्द से जल्द वापस आ जाएं. इस दौरान, तेजप्रताप अपने पिता को याद कर भावुक हो गए. बता दें कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में 14 साल कैद की सजा काट रहे है, इस दौरान उनकी रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है. कोरोना को देखते हुए उनकी रिहाई की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन सोमवार को झारखंड सरकार की हुई कैबिनेट मीटिंग में कोई भी फैसला नहीं हुआ. जिस कारण अब लालू यादव के बाहर आने पर सस्पेंस बरकरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >