बिहार में दोस्त को पकौड़ी कहकर चिढ़ाना युवक को पड़ा महंगा, गुस्से में मार दी गोली

प्रिंस कुमार का एक युवक को पकौड़ी कहने के बाद झगड़ा हो गया. दोनों तरफ से मारपीट होने के बाद गुस्साये युवक ने प्रिंस को दो दिन बाद गोली मार देने की धमकी दी थी. जिसके बाद शनिवार को सहार थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप शनिवार को युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी

भोजपुर जिले में दोस्त को पकौड़ी कह कर चिढ़ाने पर सहार थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप शनिवार को युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. युवक की पहचान सहार थाना क्षेत्र के कौरनडिहरी गांव निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है.

पकौड़ी बोलने को लेकर हुआ झगड़ा 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कौरनडीहरी गांव में प्रिंस कुमार का एक युवक को पकौड़ी कहने के बाद झगड़ा हो गया. दोनों तरफ से मारपीट होने के बाद गुस्साये युवक ने प्रिंस को दो दिन बाद गोली मार देने की धमकी दी थी. शनिवार को प्रिंस दोस्त के साथ सहार बस स्टैंड के समीप सैलून में बाल बनवाने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान वह आरोपित युवक वहां साथियों के साथ पहुंचा. इसके बाद गोली मार दी. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए किया सड़क जाम

इस घटना के बाद परिजन काफी नाराज हो गये. इसके बाद घटनास्थल पर ही बांस बल्ला लगाकर आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया और वाहनों की लंबी कतार इस सड़क पर लग गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत ही सहार के थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार एवं उनकी टीम पहुंची. लोगों को समझाने बुझाने में लग गयी. परिजन मानने को तैयार नहीं थे. आरोपित को तुरंत गिरफ्तार करने एवं मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

Also Read: बिहार में दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी करने वालों पर कसा शिकंजा, मई में 38000 से ज्यादा लोग हुए गिरफ्तार
एसपी बोले दोस्त ने दोस्त को मारी गोली

सहार थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास में आज दोपहर में प्रिंस नामक युवक को उसके दोस्त निशांत ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि आपस में कुछ छोटे-मोटे विवाद को लेकर चिढ़ाने की घटना को लेकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी है. अलग ही घटना की सच्चाई क्या है. इसका पता लगाया जा रहा है गोली कंधे और सीने के बीच में लगी है. अभी इलाज चल रहा है कुछ देर में वास्तविक स्थिति बतायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >