एसभीके बालिका पल्स टू उच्च विद्यालय में युथ एवं इको क्लब की बैठक

बिहार सरकार एवं शिक्षा विभाग के प्रति संतुष्टि व्यक्त की. कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश

वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित प्रतापगंज एसभीके बालिका पल्स टू उच्च विद्यालय, प्रतापगंज में ‘युथ एवं इको क्लब’ की एक बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने की. इस अवसर पर विद्यालय कर्मी, अभिभावक एवं छात्राओं की उपस्थिति में वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया. प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं. उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. समारोह के आयोजन से छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया. छात्राओं ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को प्रेरणादायक बताते हुए विद्यालय प्रबंधन, बिहार सरकार एवं शिक्षा विभाग के प्रति संतुष्टि व्यक्त की. कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश और भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ. इस अवसर पर जीव कांत झा, रतन कुमार, मंजू कुमारी, पवन कुमार मंडल, त्रिभुवन कुमार, नेहा कुमारी, निवेदिता सिन्हा, सान्या मिश्रा, स्वाति कुमारी, आलोक कुमार, विनोद कुमार, रामशरण पासवान, सुभाष कुमार, बाकी कुमारी, अंकित सुंदरम, प्रसेनजीत बासाक, संजय कुमार ,रजनीश ठाकुर, सुशील ठाकुर आदि शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >