राघोपुर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. उक्त कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगड़िया के नेतृत्व में नगर पंचायत सिमराही के वार्ड नंबर 12 स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया. जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर की सफाई से हुई. कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लोगों से बातचीत की और उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी. साथ ही, उन्होंने लोगों से इन योजनाओं के बारे में उनकी राय और अनुभव भी जाना. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगड़िया ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत ने कहा कि स्वच्छता हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना भी है. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी ने कहा कि स्वच्छता में भगवान का वास होता है. स्वच्छता से लोगों में पॉजिटिवि आती है. लिहाजा हर लोगों को स्वच्छ रह कर स्वच्छता का संदेश देना चाहिए. इस मौक पर नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला मंत्री स्मृति कुमारी, नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
धार्मिक स्थान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सफाई, स्वच्छता का दिया संदेश
संविधान की मूल भावना तथा सामाजिक न्याय के महत्व पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.
