हथियार का भय दिखाकर युवक के साथ मारपीट, पीड़ित युवक ने थाने में दिया आवेदन

हथियार का भय दिखाकर युवक के साथ मारपीट

प्रतिनिधि,वीरपुर

भगवानपुर पंचायत के समदा वार्ड नंबर 12 निवासी 23 वर्षीय चंदन कुमार के साथ रविवार की शाम भीमनगर-कटैया के बीच फूलकाहा वितरणी पर बने डाइवर्सन के समीप छह लोगों के द्वारा लूट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित चंदन कुमार ने घटना को लेकर भीमनगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि रविवार क़ो समदा एटीएम से वह 20 हजार रुपया निकाला शाम लगभग छह बजे भीमनगर पहुंचा. भीमनगर पहुंचा तो पंकज कुमार उसे पूर्व के कर्ज को वापस करने के लिए फूलकाहा वितरणी के पास बुलाया. जब वह भीमनगर कटैया मार्ग के फूलकाहा वितरणी डाइवर्सन के समीप पहुंचा तो डाइवर्सन के समीप पहले से खड़ा पंकज कुमार पासवान उसे रुकने को कहा. पंकज के कहने पर वह रुका तो पंकज ने अन्य लोगों को बुला लिया. जिसके बाद पंकज और उसके साथियों ने बोला कि तुम अपना तीन हजार रुपया ले लो. यह कहते हुए पंकज और उसके साथी राजा कुमार पासवान, गौतम कुमार पासवान, मिठ्ठू कुमार पासवान उसे कंटेनर के पास ले गए और कहा कि तुम्हारे पास जितने पैसे है वो मुझे दे दो वरना तुम्हें जान से मार देंगे. पैसे नहीं देने पर सभी लोग एक साथ मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया और पैसे छीन लिए. पूछे जाने पर भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >