मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक, एसडीएम ने दिए कड़े निर्देश

बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिंहा ने की

निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिंहा ने की. बैठक में सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं संबंधित विभागीय कर्मी मौजूद थे. इस दौरान एसडीएम ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना जरूरी है. उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ घर-घर जाकर नए मतदाताओं का पंजीकरण फॉर्म 06 के माध्यम से सुनिश्चित करें. साथ ही जिन मतदाताओं की जानकारी गलत है, उसका तत्काल सुधार करने और मृत अथवा बाहर जा चुके मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया समय पर पूरी करने का आदेश दिया गया. एसडीएम धीरज कुमार सिंहा ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि से निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता प्रभावित होती है, इसलिए सभी बीएलओ जिम्मेदारी से निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करें. उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में अनुमंडल कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >