SUPAUL, भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली शराब व1.08 लाख के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली शराब व1.08 लाख के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट,

45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी निओर एवं स्थानीय पुलिस आंध्रामठ द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाली शराब एवं भारतीय मुद्रा की बड़ी खेप बरामद की गई। इस कार्रवाई में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी निओर के जिम्मेवारी क्षेत्र अंतर्गत सीमा स्तंभ संख्या 229 से लगभग 700 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाली शराब एवं भारतीय मुद्रा की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही सीमा चौकी निओर एवं थाना आंध्रामठ की संयुक्त नाका टीम गठित कर बताए गए स्थान पर भेजा गया।

संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में नेपाल से भारत की ओर आते देखा। पूछताछ में पहली महिला ने अपना नाम अमीना खातून (30 वर्ष), पति मोहम्मद जिब्राइल, निवासी ग्राम निओर, थाना आंध्रामठ, जिला मधुबनी बताया। वहीं दूसरी महिला ने अपना नाम लारूवती देवी (55 वर्ष), पति तनुक सदाय, निवासी ग्राम निओर, थाना आंध्रामठ, जिला मधुबनी बताया।

तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास से 10.8 लीटर नेपाली शराब एवं भारतीय मुद्रा कुल ₹1,08,000 बरामद किए गए। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद शराब, नकदी एवं दोनों महिलाओं को अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना आंध्रामठ, जिला मधुबनी के हवाले कर दिया गया।

कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि 45वीं वाहिनी एसएसबी बीरपुर भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >