आग लगने से दो घर जले, हजारों की संपत्ति का नुकसान

घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू दास भी मौके पर पहुंचे

राघोपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत रामविशनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 05 में गुरुवार की सुबह आग लगने से दो घर जल गये. इस घटना में घरों में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर, कागजात, जेवरात, खाने-पीने की सामग्री और हजारों रुपये नकद सहित लगभग डेढ़ लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गयी. पीड़ित गृहस्वामी नेवी मंडल और दुखनी देवी ने बताया कि सुबह अचानक उनके घर से आग की तेज लपटें उठती दिखाई दी. जब तक परिवार के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और सब कुछ जल गया. स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू दास भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है और इस आपदा से वे बेघर हो गए हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर उन्हें यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >