आभूषण चोरी मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तारी अभियुक्तों के निशानदेही पर बरामद किया गया सामान

– पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर की कार्रवाई – चोरी गये आभूषण बरामद सुपौल. किशनपुर थाना क्षेत्र के थरबिट्टा बाजार स्थित एक आभूषण दुकान से बीते दिनों आभूषण चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिसकी निशानदेही पर चोरी किये गये सोना व चांदी भी बरामद कर लिया गया है. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों एवं आम नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की सराहना की है. पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मामले की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते 26 एवं 27 जनवरी की रात किशनपुर थाना अंतर्गत थरबिट्टा बाजार स्थित तीन स्वर्ण व्यवसायी सुबोध स्वर्णकार, छोटू स्वर्णकार एवं राजेश स्वर्णकार की आभूषण दुकानों में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. चोर दुकानों से सोने-चांदी के कीमती आभूषणों के साथ-साथ नकद राशि भी लेकर फरार हो गए थे. विशेष टीम का किया गया था गठन घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. टीम को घटना के त्वरित उद्भेदन, अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी व चोरी गए सामान की बरामदगी का स्पष्ट निर्देश दिया गया. गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ-साथ घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान सुनिश्चित की. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने चोरी में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के थरबिट्टा वार्ड संख्या 13 निवासी मो मेहदी आलम व महाराष्ट्र के सांगली जिला अंतर्गत अटपरी थाना क्षेत्र के कालबारी निवासी संजय दगरू उर्फ काले के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. गिरफ्तारी अभियुक्तों के निशानदेही पर बरामद किया गया सामान पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गये सामान भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने कुल 33.30 ग्राम सोना व लगभग 2.639 किलोग्राम चांदी बरामद की है. बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं पीड़ित स्वर्ण व्यवसायियों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है. प्रेस वार्ता में एसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मो मेहदी आलम का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. अररिया संग्रामपुर थाना, सुपौल थाना एवं राघोपुर थाना में उसके खिलाफ मामले दर्ज होने की पुष्टि हुई है. जांच में यह भी सामने आया है कि मो मेहदी आलम अन्य राज्यों से भी सोना-चांदी की चोरी कर उसे यहां खपाने का काम करता रहा है. संगठित गिरोह से जुड़ा है मामला पुलिस के अनुसार यह मामला एक संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है. इस गिरोह में आधा दर्जन से अधिक अपराधियों की पहचान कर ली गई है. शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी अपराधियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया. पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने कहा कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है. किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. इस सफल उद्भेदन से न केवल पुलिस की कार्यशैली पर लोगों का भरोसा बढ़ा है, बल्कि स्वर्ण व्यवसायियों एवं आम नागरिकों में भी सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >