स्टेशन परिसर में बने शौचालय बंद, यात्री परेशान

स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन से जल्द से जल्द शौचालय को चालू कराने की मांग की है

निर्मली. निर्मली रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित सार्वजनिक “पे एंड यूज” शौचालय पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से स्वच्छता से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय वार्ड पार्षद मनोज राम, संतोष कुमार, अजय कुमार और धीरज सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह शौचालय कुछ महीने तक ही सुचारु रूप से चालू रहा. कहा कि इस समस्या के कारण यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है, जिससे असुविधा के साथ-साथ गंदगी भी बढ़ रही है. स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन से जल्द से जल्द शौचालय को चालू कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >