दूध लाने के दौरान वज्रपात की चपेट आया राजमिस्त्री, चली गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी

राघोपुर. करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत बौराहा पंचायत के वार्ड संख्या 04 में मंगलवार सुबह वज्रपात से राजमिस्त्री 57 वर्षीय मो मुस्तुफ की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मुस्तुफ रोज की तरह सुबह दूध लाने के लिए घर से बाहर निकला था. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. मो मुस्तुफ की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. मौके पर पहुंचे बौराहा पैक्स अध्यक्ष मो सकील, मोतीपुर पैक्स अध्यक्ष राजकुमार सिंह, मो आलम, मनीष सिंह, मो इजराईल अंसारी और मो शमशाद सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. जनप्रतिनिधियों ने बताया कि मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उनके असामयिक निधन से परिवार पर आर्थिक संकट का पहाड़ टूट पड़ा है. सभी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. इस संबंध में करजाईन थाना अध्यक्ष लाल जी प्रसाद ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >