नशे के इंजेक्शन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है

कटैया-निर्मली. नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशे की सूई (प्रतिबंधित इंजेक्शन) के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि विशेष रात्रि गश्ती के दौरान बुधवार को देवीपट्टी बथनाहा से दीनापट्टी जाने वाली ग्रामीण पक्की सड़क पर घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी. इसी दौरान कमलपुर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए. पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बाइक चालक वाहन मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान एक काले रंग के पॉलीथिन से प्रतिबंधित इंजेक्शन के 2 एमएल के 90 एम्पुल, कुल 190 एमएल बरामद किए गए. गिरफ्तार आरोपियों में दिलखुश कुमार के पास से एप्पल कंपनी का आईफोन मोबाइल व शिवशंकर कुमार के पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ. साथ ही टीभीएस कंपनी की राइडर मोटरसाइकिल (बीआर 50 जेड 3689) को भी जब्त कर थाना लाया गया. पुलिस ने सभी बरामद सामानों को जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 144/26 दर्ज किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >