ताजिया जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक पिपरा. आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पिपरा थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने की. इस बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने कहा कि मुहर्रम एक धार्मिक पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि ताजिया के जुलूस के लिए संबंधित संगठन को पूर्व में लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी प्रकार के भड़काऊ भाषण, पोस्टर या नारेबाजी की अनुमति नहीं होगी. धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर भी सख्त रोक रहेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि उपद्रवियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और सभी प्रमुख स्थानों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी. अगर किसी संगठन द्वारा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया गया, तो भविष्य में उसे लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें. इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर ललन कुमार झा, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, जगदीश विश्वास, निर्धन पासवान, मोहम्मद जुम्मन मियां, मिथिलेश कुमार राय, मो दाऊद, मो इमाम, पंपल सिंह, अजय कुमार, नवीन कुमार, जियाउर रहमान, मो गुलाम, अशोक कुमार यादव, ललन प्रसाद धारीकर और अब्दुल करीम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >