मंदिर का दानपेटी तोड़कर ढाई हजार की चोरी

11 दिन के अंतराल में चोरों ने एक बार फिर बजरंगबली मंदिर को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

– 11 दिन के अंतराल में चोरों ने एक बार फिर बजरंगबली मंदिर को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस राघोपुर. नगर पंचायत सिमराही के वार्ड नंबर 12 स्थित बजरंगबली मंदिर में मात्र 11 दिनों के अंतराल पर एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है. जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है. मंगलवार की रात्रि चोरों ने मंदिर की मुख्य ग्रिल और दान-पेटी का ताला तोड़कर लगभग ढाई हजार रुपये नकद चोरी कर लिया. जानकारी अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 2 बजे कुछ स्थानीय युवक एक कार्यक्रम से बाजा लेकर लौट रहे थे. मंदिर के पास पहुंचने पर उनकी नजर परिसर के अंदर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी. युवकों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन युवक को दांत काट लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मंदिर परिसर में जुट गए और तुरंत गश्ती पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी भी की, लेकिन आरोपित का कोई सुराग नहीं मिल सका. इस संबंध में मंदिर के पुजारी राजेश कुमार झा ने बताया कि इससे पहले 11 अप्रैल को भी मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी. लगातार दूसरी बार हुई चोरी से मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में नाराजगी है. इस बार चोरों ने तीन ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया. हालांकि, भागने की जल्दबाजी में चोरों ने ताला तोड़ने वाला औजार और लोहे का रॉड वहीं छोड़ गया. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास जारी है. बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >