– युवाओं ने लिया आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प सुपौल. पहलगाम में पिछले वर्ष हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नितमाया बैंक्विट एंड होटल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा ने की. सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि यह दिन हमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े रहने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि पहलगाम में मारे गए लोग केवल छुट्टियां मनाने आए थे, लेकिन उन्हें बेरहमी से निशाना बनाया गया. यह घटना न केवल अमानवीय थी, बल्कि पूरे देश को झकझोर देने वाली भी रही. उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है और आतंकवाद जैसे मानवता के सबसे बड़े शत्रु के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा. ऐसे कायरतापूर्ण हमलों का मुंहतोड़ जवाब देना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला महामंत्री आलोक कुमार, राजेश कुमार साह, जिला मंत्री मनीष कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मल्लिक, जिला उपाध्यक्ष रूबी जयसवाल, अभिमन्यु पासवान, शिवा कुमार, किशोर कुमार, रामप्रवेश कुमार, सोनी देवी, कविता देवी, ममता देवी, रीना कुमारी, तारा देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी कुमारी, धीरेंद्र झा, अशोक कुमार, शिवम कुमार, दिवाकर कुमार, रितेश मिश्रा, मोहम्मद असलम, मनीष कुमार, रोशन कुमार, पिंकी देवी, मुन्नी देवी, कंचन कुमारी, रंजन देवी, नूतन देवी, मंजूषा देवी, हरिशंकर कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भावभीनी श्रद्धांजलि
युवाओं ने लिया आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प
