मृतक बच्चियों के परिजनों को मिला चार-चार लाख चेक

बुधवार को कोसी नदी में नहाने के दौरान चार बच्चियां डूब गयी थी, तीन का शव हुआ है बरामद, एक लापता

फालोअप – बुधवार को कोसी नदी में नहाने के दौरान चार बच्चियां डूब गयी थी, तीन का शव हुआ है बरामद, एक लापता सुपौल. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर सिरे पंचायत वार्ड नंबर 02 स्थित कोसी नदी में नहाने के दौरान बुधवार को चार बच्चियां डूब गई गयी थी, जिसमें तीन का शव घटना के दिन बरामद हो गया था. एक का बच्ची अभी भी लापता है. खोजबीन जारी है. इस तरह की घटना को लेकर इलाके में शोक और मातम का माहौल है. मृत बच्चियों की पहचान पप्पू राम की 12 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी, प्रमोद सादा की 12 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी तथा ललित सादा की 10 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में की गई है. वहीं बच्चा लाल सादा की 10 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं खोज अभियान में जुट गए. गुरुवार को प्रभारी सदर अंचलाधिकारी संदीप कुमार ने मृत बच्चियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. साथ ही सरकार की ओर से आपदा राहत के तहत प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा चेक प्रदान किया गया. इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ हर संभव सहयोग करेगा. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और लापता बच्ची की जल्द बरामदगी की कामना की. प्रशासन द्वारा लगातार खोज अभियान जारी है, ताकि लापता बच्ची का पता लगाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >