13 वर्षों से एक ही स्थान पर जमे है बसंतपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

इस उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के कोई भी कर्मी नहीं आते है

वीरपुर. एक ही स्थान पर लंबे अवधि तक पदस्थापित रहने से स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रमों को गति नहीं मिल पाती है. जबकि सरकार द्वारा निर्देशित है कि प्रत्येक तीन साल पर सेवा में पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मियों का स्थानांतरण किया जाना है. ऐसे में बसंतपुर पीएचसी में लगातार 13 वर्षों से अधिक समय से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी बने हुए हैं. जिससे सरकार के नियम की धज्जियां उड़ रही है. जिसके कारण बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन व अनुश्रवण में कठिनाई बढ़ रही है. ताजा मामला बसंतपुर प्रखंड के विसनपुर शिवराम पंचायत से जुड़ा है, जहां विशनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में तीन फीट ऊंचे जंगल और झाड़ी उग गए हैं. इस उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के कोई भी कर्मी नहीं आते है. जिससे लोगों में काफी आक्रोश है. वहीं टीकाकरण की बात करें तो खास वर्ग के लोगों के क्षेत्र जैसे दिनबंधी, कोचगामा व कुसहर में आज भी वैक्सीनेशन का कार्य प्रभावित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >