सुपौल के नगर पंचायत सिमराही में जन शिकायतों के निवारण को लेकर लगेगा सहयोग शिविर

Supaul news: मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश के आलोक में जून एवं जुलाई माह के दौरान नगर पंचायत सिमराही के विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर लगाकर आम नागरिकों से आवेदन एवं परिवाद प्राप्त किए जाएंगे. शिविर की अध्यक्षता संबंधित नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी एवं नामित अधिकारियों द्वारा की जाएगी.

विभिन्न वार्डों में जून और जुलाई माह में आयोजित होंगे शिविर, मौके पर ही दर्ज की जाएंगी शिकायतें

राघोपुर (सुपौल) से आशुतोष झा की रिपोर्ट:

Supaul news: आम नागरिकों की शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से बिहार सरकार के निर्देश पर नगर पंचायत सिमराही में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होगा.

मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश के आलोक में जून एवं जुलाई माह के दौरान नगर पंचायत सिमराही के विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर लगाकर आम नागरिकों से आवेदन एवं परिवाद प्राप्त किए जाएंगे. शिविर की अध्यक्षता संबंधित नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी एवं नामित अधिकारियों द्वारा की जाएगी.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 02 जून को उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मपट्टी में वार्ड संख्या 01, 09, 10 एवं 11 के लिए सहयोग शिविर आयोजित होगा. यहां डाटा इंट्री ऑपरेटर हीरा कुमार आवेदन एवं परिवाद प्राप्त करेंगे, जबकि निकाय स्तरीय पदाधिकारी के रूप में दीपक कुमार प्रतिनियुक्त रहेंगे.

इसी प्रकार 16 जून को वार्ड संख्या 02, 03 एवं 07 के लिए प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला, सिमराही में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में डाटा इंट्री ऑपरेटर शंकर कुमार आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त करेंगे.

वहीं 07 जुलाई को वार्ड संख्या 04, 05, 06 एवं 08 के लिए कचहरी सिमराही में सहयोग शिविर लगाया जाएगा, जहां डाटा इंट्री ऑपरेटर हीरा कुमार आवेदन प्राप्त करेंगे. जबकि 21 जुलाई को नगर पंचायत कार्यालय सिमराही में वार्ड संख्या 12, 13, 14, 15, 16 एवं 17 के लिए शिविर का आयोजन होगा. इस दौरान डाटा इंट्री ऑपरेटर शंकर कुमार आवेदन एवं परिवाद प्राप्त करेंगे.

सहयोग शिविरों के सफल संचालन के लिए राघोपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अभिया प्रसून को पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं जिला स्तर से नामित पदाधिकारी के रूप में डीआरडीए सुपौल के निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम अनित कुमार शिविर की अध्यक्षता करेंगे. निकाय स्तरीय पदाधिकारी के रूप में सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी दीपक Kumar अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे.

प्रशासन ने नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों से निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित आवेदन जमा करने की अपील की है, ताकि उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >