वीरपुर. एसएसबी 45 वीं बटालियन के पिपराही बीओपी के जवानों ने रतनपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई के दौरान 108 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ एक नाव को जब्त किया है. इस कार्रवाई में तस्कर नाव से छलांग लगाकर कोसी नदी में कूदकर मौके से फरार हो गया. जब्त शराब और नाव को कागजी कार्रवाई के बाद रतनपुर पुलिस को सौंप दिया गया. जानकारी देते हुए एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि रतनपुर पुलिस के साथ संयुक्त गश्ती के दौरान पिपराही बीओपी क्षेत्र अंतर्गत कोसी पूर्वी तटबंध के स्पर संख्या 1090 किमी के समीप पहुंचने पर जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति लकड़ी वाला नाव से नदी से होकर स्पर संख्या 1090 के तरफ आ रहा है. अचानक नाव को किनारे से नदी के बीच में ले जाने लगा. सुरक्षा बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर वह नदी में छलांग लगाते हुए मौके से फरार हो गया. नाव की तलाशी लेने पर उसमें से 12 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई. पेटी को खोलकर देखने पर कुल 108 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई. बरामद शराब एवं जब्त नाव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत रतनपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया.
एसएसबी ने 108 लीटर शराब व नाव किया जब्त
इस कार्रवाई में तस्कर नाव से छलांग लगाकर कोसी नदी में कूदकर मौके से फरार हो गया
