भाषण, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित छात्र-छात्राओं को जिला नियोजनालय द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया

सुपौल. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित छात्र-छात्राओं को जिला नियोजनालय द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. नियोजनालय परिसर में अधिकारी और छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के 30 पौधों का रोपण किया गया. जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में भाग लेने के लिए व्यक्तियों, समुदायों और संगठनों को जागरूक होना होगा. कहा कि दैनिक जीवन और उद्योगों में पर्यावरण के अनुकूल दिनचर्या और प्रौद्योगिकी को अपनाने की जरूरत है. मौके पर श्रम अधीक्षक सुशील कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मनोज कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदित्य कुमार चौधरी, अमरेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, प्रेम कुमार, सुमित कुमार, गौरव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >