वरिष्ठ नागरिक संघ की हुई बैठक, सीताराम बने प्रखंड संरक्षक

सदस्यों ने वर्तमान में मिल रही राशि 400 के बजाय दो हजार करने की मांग रखी

प्रतापगंज. प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत स्थित काली मंदिर में बुधवार को वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से वृद्ध पेंशन की बढ़ोतरी पर चर्चा की गई. सदस्यों ने वर्तमान में मिल रही राशि 400 के बजाय दो हजार करने की मांग रखी. साथ ही कोविड से पूर्व सीनियर सिटीजन को मिलने वाली रेल यात्रा में महिलाओं को 50 प्रतिशत और पुरुषों को 40 प्रतिशत छूट पर भी चर्चा की गयी. जिसे पुन: रेल विभाग से लागू कराने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया. इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश प्राण ने राष्ट्रीय संघ की ओर से प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेला के अवसर पर आने के लिए आमंत्रण भी दिया. बैठक में सर्व सम्मति से सभी थानों में सीनियर सीटिजन सेल का गठन करने, जिला स्तर पर भूमि उपलब्ध करा कर वृद्धाआश्रम संचालित करने का निर्णय लिया गया. संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन के सदस्यों की संख्या बढाने, नियमित रूप से बैठक करने तथा समय-समय पर वृद्धजनों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर सर्वसम्मति से सीताराम मंडल को को प्रखंड संरक्षक और ओम प्रकाश विराजी को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया. मौके पर कुशेश्वर सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, सुभाष मिश्रा, राघवेन्द्र झा, सीताराम मंडल, देवकी देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >