बकरीद पर्व को लेकर एसडीएम ने संवेदनशील इलाके का किया दौरा

भयमुक्त माहौल में पर्व संपन्न कराने के लिए पुलिस बल द्वारा तय रूट पर फ्लैग मार्च किया जाएगा

छातापुर. बकरीद पर्व को लेकर नवपदस्थापित त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार छातापुर पहुंचे. अपने प्रथम दौरे पर छातापुर पहुंचे एसडीएम ने प्रखंड प्रशासन के साथ जामा मस्जिद चौक महद्दीपुर, सिद्दिकी चौक रामपुर सहित संवेदनशील कई इलाके का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, सीओ राकेश कुमार के अलावे छातापुर, भीमपुर व राजेश्वरी थानाध्यक्ष से आवश्यक जानकारी ली. पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर की गई तैयारियों से अवगत हुए. एसडीएम ने बकरीद पर्व के मौके पर शांति व सद्भाव कायम रखने के लिए सोशल मीडिया एवं असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. बताया गया कि भयमुक्त माहौल में पर्व संपन्न कराने के लिए पुलिस बल द्वारा तय रूट पर फ्लैग मार्च किया जाएगा. मौके पर भीमपुर थानाध्यक्ष पांडेय, राजेश्वरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, छातापुर थाना के पुअनि संदीप कुमार सहित कई पदाधिकारी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >