स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक, झंडोत्तोलन व परेड कार्यक्रम को दिया गया अंतिम रूप

Independence Day 2026 : बसंतपुर प्रखंड में 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। एसडीएम विनय कुमार ने मुख्य समारोह, झंडोत्तोलन के समय और परेड व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की अध्यक्षता की।

Independence Day 2026 : संतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में एसडीएम विनय कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य समारोह से लेकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन के समय और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया.

मुख्य समारोह स्टेडियम ग्राउंड में होगा आयोजित

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी मुख्य समारोह का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड में किया जाएगा. सर्वसम्मति से तय किया गया कि मुख्य समारोह स्थल पर प्रातः 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. इसके बाद नगर और प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय के अनुसार झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित होंगे.

वीरपुर थाना और नगर पंचायत के समय में बदलाव

बैठक में बताया गया कि वीरपुर थाना नए भवन में स्थानांतरित हो चुका है. इसी कारण वहां झंडोत्तोलन का समय बदलकर 10:35 बजे निर्धारित किया गया है. वहीं नगर पंचायत कार्यालय में 10:20 बजे ध्वजारोहण होगा, जबकि बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में सबसे अंतिम कार्यक्रम 11:25 बजे आयोजित किया जाएगा.

परेड, मैदान और स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर

एसडीएम ने निर्देश दिया कि मुख्य समारोह स्थल पर परेड की व्यवस्था अंचल पुलिस निरीक्षक की देखरेख में होगी. परेड की तैयारी मेजर आर.पी. यादव करेंगे, जिनका सहयोग रामेश्वर भगत करेंगे. समारोह स्थल को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत को सौंपी गई. अनुमंडल अस्पताल को एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी विद्यालयों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए.

15 अगस्त को बूचड़खाने रहेंगे बंद

बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र के सभी बूचड़खाने बंद रहेंगे. इस निर्णय का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारियों को दी गई. अधिकारियों को समारोह के दौरान सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार, बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, सीओ ब्रजेश कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष संजय दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, गरिमामय और सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >