बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, चार गंभीर रूप से घायल, डीएमसीएच रेफर

भपटियाही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है

सरायगढ़. सरायगढ़ पंचायत अंतर्गत चिकनी गांव के समीप बुधवार की रात एनएच 27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दिघिया दोमहान गांव से भगवानपुर गांव बारात जा रही एक स्कॉर्पियो (बीआर 50 पी 4299) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 25 फीट नीचे गड्ढे में पलट गयी. हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिरकर पलट गयी. घटना में घायल लोगों की पहचान पवन कुमार (दिघिया), दुर्गानंद मेहता व अरुण मेहता (दोमहान), और विनोद मेहता (थुमाहा, निर्मली) के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी सरायगढ़ भपटियाही लाया गया, जहां डॉ एसके सत्या द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया. स्थिति गंभीर होने के कारण चारों घायलों को सदर अस्पताल सुपौल, और वहां से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया. हादसे में दो बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं, जबकि स्कॉर्पियो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. भपटियाही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >