रोगी कल्याण समिति शासी निकाय की हुई बैठक, बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने का बना प्लान

बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अच्युतानंद ने की

सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ वेश्म में बुधवार को रोगी कल्याण समिति शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अच्युतानंद ने की. बैठक में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में जिस पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन नहीं है. भवन को लेकर जमीन उपलब्ध कराने को लेकर सभी सदस्यों को मदद करने की बात कही गई. बैठक में सभी गांव में स्वास्थ्य सेवाओं आम जनों तक पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं हो, साथ ही आशा कार्यकर्ता के चयन को लेकर बीसीएम तपेश्वर कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. बैठक में टीवी रोग अभियान को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. एचपीभी वैक्सीन जो 09 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के किशोरियों को लगाने के लिए शिक्षा विभाग से सहयोग करने की बात कही गई. बैठक में रोगी कल्याण समिति के आय व्यय को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. रोगी कल्याण समिति का पुनर्गठन राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के निर्देश के आलोक में किया गया. जिसमें प्रखंड क्षेत्र से कुल 06 सामाजिक कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में नामित किया गया. जिसमें नए सदस्य के रूप में ममता देवी, सीताराम शर्मा, प्रवीण कुमार, दीपा कुमारी, भरत नारायण चौपाल, प्रभु कुमार मेहता को इसमें सदस्य के रूप में नामित किया गया. बैठक में प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नम्रता देवी, बीसीएम तपेश कुमार, लेखा प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा, सूरज कुमार सहित सभी नये सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >