श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ रामनवमी व चैत्र नवरात्र

इधर चैत्र नवरात्र करने वाले श्रद्धालुओं के घर भी पूजा पाठ का माहौल बना हुआ था

– व्यापारिक प्रतिष्ठानों में खोले गये नये बही खाता फोटो- 12 कैप्सन- मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु छातापुर. मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को रामनवमी पूजा और चैत्र नवरात्र श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ. पावन अवसर पर श्रद्धालु सुबह सबेरे से ही घर और मंदिरों में पूजा अराधना करने में जुटे रहे. वहीं विधि विधान पूर्वक पूजन कर परिवार में सुख शांति व समृद्धि की कामना की. भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रहने के कारण इलाके में आम श्रद्धालुओं के बीच भक्तिमय व उमंग का माहौल बना रहा. रामनवमी के अवसर पर ब्लॉक चौक स्थित बजरंग बली मंदिर में पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया गया. जहां अपराह्नकाल 24 घंटे का अष्ट्याम व अखंड जाप आरंभ की गई. आयोजन को सफल बनाने में ब्लॉक चौक के व्यवसायी जुटे हुए हैं. अन्य कई इलाके में भी अष्ट्याम एवं विविध धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन किए गये हैं. वहीं मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों में व्यवसायियों द्वारा प्रतिष्ठान में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाया गया. व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजन कर नये खाता बही का शुभारंभ किया. पूरे दिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लेन-देन व मिष्ठान ग्रहण करने का दौर चलता रहा. इधर चैत्र नवरात्र करने वाले श्रद्धालुओं के घर भी पूजा पाठ का माहौल बना हुआ था. जहां नौ दिनों तक उपवास करने वाले माता भक्तों ने विधिवत पूजन कर नवरात्र का समापन किया. तत्पश्चात कन्याओं का श्रद्धापूर्वक पूजन कर भोजन कराया और उपहार देकर विदाई दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >