रैयत ने डीएम को पत्र के माध्यम से आत्मदाह की दी चेतावनी

आवेदन पर किसी भी प्रकार की विधिसम्मत कार्रवाई नहीं की गई

छातापुर. अंचल क्षेत्र के कटहरा वार्ड संख्या छह निवासी रामचंद्र यादव ने डीएम को पत्र प्रेषित कर आत्मदाह करने की बात कही है. डाकसेवा के माध्यम से भेजे गए पत्र में समाहरणालय के समक्ष आगामी 11 मार्च को अपराह्न एक बजे आत्मदाह करने का उल्लेख किया गया है. प्रेषित पत्र में जमाबंदी रद्दीकरण वाद संख्या 242/22 ऑनलाइन केश नंबर 112/2021-23 का जिक्र है. बीते 31 जनवरी को प्रेषित पत्र की प्रतिलिपि महामहिम राष्ट्रपति, पीएम, सीएम से लेकर एसडीएम त्रिवेणीगंज तक को भेजी गई है. आवेदक ने बताया है कि तत्कालीन अपर समाहर्ता ने विपक्षी के प्रभाव में आकर उनके पिता स्व बच्चालाल यादव के नाम से चल रहे जमाबंदी संख्या 337 को रद्द कर दिया. जमाबंदी रद्दीकरण को निरस्त करने के लिए वरीय पदाधिकारी को आवेदन समर्पित किया गया था. परंतु उनके आवेदन पर किसी भी प्रकार की विधिसम्मत कार्रवाई नहीं की गई. बताया है कि इससे पूर्व चार जून 2025 को भी इसी मामले को लेकर आत्मदाह करने का निर्णय लिया था. परंतु अंचलाधिकारी के पहल पर उन्होंने आत्मदाह करने का फैसला वापस ले लिया. जिसके बाद सीओ के द्वारा भूमि से संबंधित दस्तावेज लिए जाने के बावजूद अबतक कोई निराकरण नहीं किया गया है. बताया है कि अंचल अंतर्गत कटहरा मौजा की यह जमीन जिसका खाता संख्या 237 खेसरा 561 रकवा 75 डिसमिल है. यह जमीन उनके पिता को बंदोबस्ती से परवानगी द्वारा 1938 से प्राप्त है, तथा पूर्वजों के द्वारा जमींदार से सिरिस्ते में जमाबंदी कायम करवाकर उचित मालगुजारी रसीद प्राप्त कर रहे थे. 1938 से ही पिता के द्वारा पांच भाईयों के बीच 15 – 15 डिसमिल भूमि का बंटवारा कर पक्का मकान के साथ दखल कब्जा कायम है. आवेदक ने डीएम से मामले में गंभीरतापूर्वक विचार करने तथा 11 मार्च से पूर्व आवश्यक पहल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >