बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत, आवागमन में परेशानी

बाजार मुख्यालय के कई सड़कों पर जलजमाव की समस्या हो गई है

त्रिवेणीगंज. शहर सहित प्रखंड क्षेत्र में रविवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है. जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने होने के कारण बाजार मुख्यालय के कई सड़कों पर जलजमाव की समस्या हो गई है. बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन सड़क पर जलजमाव और कीचड़ ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है. शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 327 ई स्थित पुरानी बैंक चौक से वंशी चौक रोड, मेला ग्राउंड रोड, आदर्श मोहल्ला रोड आदि जगहों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई. जिसे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रविवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान के दावे की पोल खोल कर रख दी है. दुर्गा मंदिर के पश्चिम से पंचमुखी चौक जाने वाली सड़क मार्ग में ठाकुरबाड़ी के पास जलजमाव व कीचड़ से होकर अब आगमन करने पर लोग मजबूर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >