सूड़ी अधिकार महासम्मेलन की तैयारी को लेकर प्रतापगंज में प्रखंड स्तरीय सम्मेलन संपन्न

सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया

प्रतापगंज अखिल भारतीय सूड़ी (वैश्य) संगठन बिहार द्वारा 8 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले सूरी अधिकार महासम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को प्रतापगंज के आईएमपीएस सभागार में प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता शौंडिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र पंजियार ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमरनाथ गामी थे. कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक सुनील गराई, प्रदेश प्रवक्ता पप्पू कुमार नायक, दरभंगा जिला महासचिव राजेश पूर्वे, कार्यालय प्रभारी रत्नेश प्रसाद तथा कोसी प्रमंडल के संयोजक सुनील कुमार नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे. सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. अपने संबोधन में पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कहा, सूरी समाज को अत्यंत पिछड़ा वर्ग की अनुसूची 1 में शामिल कराने के लिए हमें संगठित होकर संघर्ष करना होगा. यह महासम्मेलन हमारे अधिकारों की आवाज बुलंद करने का बड़ा अवसर है. प्रदेश सह संयोजक सुनील गराई ने कहा कि वर्षों से सूड़ी समाज अति पिछड़ा वर्ग में शामिल होने की मांग को लेकर संघर्षरत है. यह महासम्मेलन उसी आंदोलन को नई दिशा देगा. प्रदेश प्रवक्ता पप्पू कुमार नायक ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा, हमें अधिकार पाने के लिए एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी. जिला महासचिव राजेश पूर्वे ने आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समय अपनी सामाजिक और राजनीतिक ताकत दिखाने का है. वहीं, रत्नेश प्रसाद ने कहा कि महासम्मेलन का उद्देश्य न सिर्फ जातिगत मान्यता हासिल करना है, बल्कि बिहार की राजनीति में सूड़ी समाज की भूमिका को भी सशक्त करना है. कोसी प्रमंडल संयोजक सुनील कुमार नायक ने कहा, संघे शक्ति कलीयुगे यानी एकता में ही शक्ति है. सूड़ी समाज की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में पटना चलें और अपनी एकजुटता का परिचय दें. कार्यक्रम का संचालन गौरव कुमार उर्फ चिंटू जी ने किया. इस मौके पर वीरेंद्र पंजियार, पवन प्रधान, जगदीश महतो, सरोज कुमार महतो, अरविंद महतो, भीम प्रधान, सुरेंद्र पूर्वे, अमरेश महतो, मुकेश महतो, नारायण पादुका, लाल महतो, बबलू पूर्वे, सुनील मंडल, जैमीन पूर्वे, ललन महतो, सत्यनारायण महतो, रामू पूर्वे, अशोक पूर्वे, महेश पूर्वे, कुमार शिवम उर्फ घंटू राजापुरे, पिंकू पूर्वे सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >