एसपी के जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया

निर्मली. मरौना थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जनमानस ने भाग लिया. जिन्होंने अपनी-अपनी समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा. जन संवाद के दौरान एसपी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया. वहीं शेष लंबित मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. एसपी ने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है. ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान हो सके. कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >