नाला सफाई होने से लोगों ने ली राहत की सांस

दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया था

किसनपुर. किशनपुर बाजार में नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है. षष्ठम वित्त आयोग योजना मद से ग्राम पंचायत किशनपुर उत्तर के मुखिया दशरथ प्रसाद साह द्वारा बाजार के अवधेश प्रसाद सिंह के घर से लेकर मिश्रीलाल यादव के घर तक नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है. सफाई कार्य 04 लाख 78 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है. मुखिया श्री साह ने बताया कि कचरा से नाला जाम पड़ा था. जिस कारण पानी का बहाव नहीं हो रहा था. गंदे पानी का बहाव सड़क पर हो रहा था. जिसके दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया था. लोगों को गंदे पानी पार कर दुर्गा मंदिर व हाट जाने का विवशता बनी थी. नाला सफाई से लोगों ने राहत की सांस ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >