झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

नगर पंचायत निर्मली क्षेत्र में कई जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई

निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र में रविवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. इस बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. वहीं नगर पंचायत निर्मली क्षेत्र में कई जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई. खासकर निर्मली वार्ड नंबर 07 स्थित एसपीएस कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही इस तरह की स्थिति बन जाती है, जिससे जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >