खाटू श्याम मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

पूजा करा रहे भागवत दास ने कहा भूमि पूजन के बाद नींव की ईंट रखी जाएगी

कटैया-निर्मली. नगर पंचायत पिपरा के नेवा लाल नगर वार्ड 6 में खाटू श्यामजी की मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को भूमि पूजन किया गया. महादेव मंदिर थुमहा के पुजारी भागवत दास द्वारा जजमान बीरेंद्र मंडल और उनकी पत्नी को भूमि पूजन में विधि-पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया. पूजा करा रहे भागवत दास ने कहा भूमि पूजन के बाद नींव की ईंट रखी जाएगी. मंदिर का निर्माण स्व नेवालाल मंडल के निजी पांच कट्ठा जमीन में श्री श्याम समर्पण संस्थान द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा. पिपरा में पहली बार खाटूश्यामजी का भव्य मंदिर बनने की जानकारी मिलने पर श्याम भक्तों में काफी खुशी का माहौल है. मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया मंदिर निर्माण में स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा. भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरेन्द्र कुमार, बैजनाथ कुमार, अखिलेश मंडल, शम्भू मंडल, सूर्य नारायण मंडल, रामचन्द्र मंडल, सीताराम मंडल, भागवत मंडल, चंदन कुमार गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर खाटू श्याम के दर्जनों भक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >