थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, रंगों का त्योहार उमंग व उत्साह के साथ मनाने की अपील

यदि किसी प्रकार की हरकत की सूचना मिलती है तो संबंधित व्यक्ति को तुरंत थाना लाकर कार्रवाई की जाएगी

किशनपुर. थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने की. बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी सुशीला कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी पिंकी कुमारी मौजूद थे. बैठक का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि होली के दिन किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा. यदि किसी प्रकार की हरकत की सूचना मिलती है तो संबंधित व्यक्ति को तुरंत थाना लाकर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने की अपील की. बीडीओ ने कहा कि होली हिंदुओं का प्रमुख पर्व है. बिना अनुमति किसी पर रंग या अबीर डालना गलत है. इसी से विवाद बढ़ता है. कई बार मामला हिंसा तक पहुंच जाता है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. जहां भी डीजे का प्रयोग किया जाएगा, उसे जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बताया कि नमाज अदा करने वाले भाइयों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मस्जिदों के पास आवश्यकता अनुसार पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. जदयू प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने कहा कि होली के दिन युवक रंग-अबीर लगाकर एक ही बाइक पर तीन-चार की संख्या में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिस पर थाना स्तर से विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए. राजद प्रखंड अध्यक्ष मंगल यादव ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. महामाया चौधरी ने कहा कि अधिकतर गांवों में युवा पीढ़ी रंग खेलने के दौरान कुछ शरारती तत्वों के कारण माहौल बिगाड़ देती है, जिस पर नियंत्रण जरूरी है. बैठक में रमेश ठाकुर, रविंद्र शाह, मो मुस्ताक, बिजली सिंह यादव, मो हसनैन नोमानी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. मौके पर मुखिया बालेश्वर यादव, नेता श्याम यादव, पूर्व जिला परिषद रमेश ठाकुर, मुखिया बद्री प्रसाद मंडल, सुधीर कुमार, ओम यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >