तीन दिवसीय अखिल भारतीय भगैत महासम्मेलन का आयोजन, भगैत गायिकी से मंत्रमुग्ध हुए लोग

भगैत महासम्मेलन में ग्रामीण के प्रयास से कई नामचीन लोकगाथा गायक पहुंचे हुए हैं

त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र के कुशहा पंचायत के मयूरवा वार्ड एक के सीमा पर आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय भ्रमणशील धर्म यज्ञ भगैत महासम्मेलन का 62वां वार्षिक महाधिवेशन के दूसरे दिन शुक्रवार को भगैत से इलाके गूंज उठा. दूर-दराज से बड़ी संख्या में आए पंजियारों ने अपने भगैत गायिकी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. पंजियारों ने मां भगवती, कारू बाबा, धर्मराज बाबा, बैनी पंजियार, अंदु पंजियार, ज्योति पंजियार, हरिया, राजा चंद्रबली आदि के प्रसंग को सुनाया. जिसका सैकड़ों की संख्या में मौजूद भगैत प्रेमियों ने आनंद लिया. यज्ञ स्थल पर विभिन्न देवी-देवताओं के प्रतिमा का भी निर्माण किया गया है. जिसके दर्शन के लिए आसपास समेत दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं. धर्म यज्ञ के मालाधारी उपेन्द्र यादव ने बताया कि 72 घंटे तक चलने वाली इस भगैत महासम्मेलन का समापन शनिवार की शाम में होगी. भगैत महासम्मेलन में ग्रामीण के प्रयास से कई नामचीन लोकगाथा गायक पहुंचे हुए हैं. भगैत महासम्मेलन में सामाजिक समरसता की मिसाल देखने को मिल रही है. आयोजन समिति से जुड़े ग्रामीणों आस्था एवं प्रेम के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >