कोसी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

कोसी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

निर्मली. मरौना थाना क्षेत्र के मंगासिहौल गांव में सोमवार को घर से शौच के लिए निकले एक व्यक्ति की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी मुताबिक गनौरा पंचायत स्थित मंगासिहौल गांव निवासी आलम अपने घर से कुछ दूरी पर कोसी नदी किनारे शौच के लिए गया था. पानी लेने के क्रम में उसका पांव फिसल गया. जिससे वह गहरे पानी में चला गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मदद से घर दक्षिण कुछ दूरी पर उसके शव को बरामद कर लिया गया. मरौना थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सुपौल भेजा दिया. घटना को लेकर पीड़ित परिजन में शोक का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >