महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा से समझौता नहीं : थानाध्यक्ष

मौके पर कई लॉज व हॉस्टल मालिक उपस्थित रहे

निर्मली. महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निर्मली थाना परिसर में लॉज और गर्ल्स हॉस्टल संचालकों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. नए नियमों के तहत सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में 24 घंटे महिला वार्डेन की मौजूदगी अनिवार्य होगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वार्डेन, सुरक्षा गार्ड, रसोइया और सफाईकर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा. इसके अलावा सभी हॉस्टल और लॉज का विधिवत पंजीकरण कराना भी जरूरी होगा. नियमों का पालन नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मौजूद हॉस्टल और लॉज संचालकों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया और सहयोग की अपील की गई. मौके पर कई लॉज व हॉस्टल मालिक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >