बलिदान व कुर्बानी का पर्व बकरीद को लेकर अदा की गई नमाज

नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिल कर बकरीद की मुबारकबाद दी

वीरपुर. नगर पंचायत वीरपुर स्थित हवाई अड्डा के समीप ईदगाह मैदान में शनिवार की सुबह आठ बजे और भीमनगर वार्ड संख्या 11 स्थित ईदगाह में करीब साढ़े आठ बजे बकरीद की नमाज अदा की गयी. ईमाम मुफ़्ती अजहर समीद ने मैदान में उपस्थित लोगों को नमाज अदा कराया. नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिल कर बकरीद की मुबारकबाद दी. जामा मस्जिद के इमाम मुफ़्ती अजहर समीद ने बकरीद के मौके पर संदेश दिया गया है कि अमन और शांति के साथ जिंदगी गुजारना ही इंसानियत है. किसी को मार देना किसी को काट देना ये इंसानियत की जिंदगी नही है. मोहब्बत और अमन का पैगाम दिया गया है ताकि सारे लोग एक जगह जमा हो जाये और मिलकर नमाज पढ़ें. बकरीद का यह पैगाम है कि सारे लोग एक साथ भाई भाई की तरह रहे. एक दूसरे का दर्द समझे. बकरीद को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में जगह जगह पुलिस की तैनाती रही. वीरपुर में थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल एवं भीमनगर मे थानाध्यक्ष दीपक कुमार स्वयं विभिन्न ईदगाह के मैदानों पर गश्ती लगाते रहे. बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार, नगर पंचायत के ईओ मयंक कुमार व भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >