विधायक ने जनसंपर्क अभियान चलाकर कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

विधायक ने पिपराखुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव, पिपराखुर्द गांव सहित विभिन्न वार्डों में घुमकर लोगों से संपर्क किया

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खुर्द पंचायत के गांवों के विभिन्न वार्डों में निर्मली विधानसभा विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने जदयू कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. विधायक ने पिपराखुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव, पिपराखुर्द गांव सहित विभिन्न वार्डों में घुमकर लोगों से संपर्क किया. सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई. विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है. गांव गांव में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर सरकार लोगों को लाभ मिला है. गांव के प्रत्येक वार्डों में सड़क, पुल पुलिया, स्कूल का निर्माण कराया गया है. छात्र छात्राओं को गांव से बाहर उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़े इसके लिए प्रत्येक पंचायत में ही हाई स्कूल खोले गए. घर घर बिजली आपूर्ति की गई. सरकार के द्वारा 125 यूनिट बिजली मुफ्त किया गया. विधायक ने बताया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है. कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं को लोगों को घर घर जाकर बताएंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर चहुंओर विकास किए हैं. उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को निर्मली विधानसभा स्तरीय सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है. उस सम्मेलन में पहुंचने की अपील की. इस मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, मुखिया राजेंद्र साह,दया राम मंडल, सत्य नारायण मेहता, पंकज मुखिया, सुरेश कुमार यादव, संजय पासवान, मनोज मंडल, प्रकाश राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >