जाली नोट मामले की जांच में जुटी कई एजेंसियां

सीमावर्ती क्षेत्रों में जाली नोटों की तस्करी को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है

एनआईए की टीम ने थाना पहुंचकर जुटाई जानकारी सुपौल/वीरपुर. भीमनगर के कटैया पावर हाउस के समीप बीएसएपी के एक जवान से 500 के 123 जाली नोट बरामद होने के मामले ने तूल पकड़ता जा रहा है. शनिवार देर शाम की इस गिरफ्तारी के बाद जहां स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है, वहीं अब यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के रडार पर भी आ गया है. सोमवार को पटना से एनआईए की तीन सदस्यीय टीम भीमनगर थाना पहुंची. टीम ने थाना परिसर में लगभग तीन घंटे तक जांच की और कांड से संबंधित दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) का गहन अध्ययन किया. इस दौरान टीम ने थानाध्यक्ष दीपक कुमार से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाईं. प्राथमिकी की सत्यापित प्रति भी एनआईए टीम अपने साथ लेकर गई है. देर से पहुंचने के कारण आरोपित से नहीं हुई पूछताछ एनआईए टीम के थाना पहुंचने से पूर्व ही आरोपित जवान अमरेंद्र कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था, जिसके कारण एजेंसी उससे सीधे पूछताछ नहीं कर सकी. हालांकि सूत्रों के अनुसार, एनआईए आने वाले समय में इस मामले को अपने हाथ में ले सकती है, क्योंकि जाली नोट की बरामदगी को गंभीर राष्ट्रीय आर्थिक अपराध के तौर पर देखा जा रहा है. पूर्व मामलों से संभावित कनेक्शन मामले की गंभीरता और अमरेंद्र कुमार की भूमिका को लेकर आशंका इसलिए भी गहराती जा रही है क्योंकि फरवरी 2025 में बीएसएपी की 12वीं बटालियन के सिपाही सचिन कुमार पासवान पर सिपाही बहाली के नाम पर पटना जिला बल के सिपाही रविंद्र से 44 लाख की ठगी का आरोप लग चुका है. इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई, पटना ने केस दर्ज किया था. अब अमरेंद्र कुमार का नाम भी उस ठगी कांड से जुड़ने की चर्चा में है. जांच के दायरे में अन्य संभावित कड़ियां सूत्रों की मानें तो एनआईए की टीम ने भीमनगर थाने से प्राप्त साक्ष्यों और जानकारी के आधार पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की है. यदि अमरेंद्र और पूर्व ठगी कांड के बीच किसी प्रकार का सीधा संबंध स्थापित होता है, तो यह मामला और भी बड़ा रूप ले सकता है. जाली नोट कांड से जुड़ी इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई है. सीमावर्ती क्षेत्रों में जाली नोटों की तस्करी को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है. पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने कहा कि जल्द ही गिरोह का पटाक्षेप किया जाएगा. पुलिस द्वारा तेजी से जांच किये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >