श्रद्धालु के सहयोग से हो रहा काली मंदिर का निर्माण
उदित नारायण के भाई ललित नारायण झा तथा संजय कुमार झा ने यह राशि मंदिर कमेटी को प्रदान की.
By RAJEEV KUMAR JHA |
June 30, 2025 6:48 PM
करजाईन थाना क्षेत्र के बायसी के प्रसिद्ध काली मंदिर का भव्य निर्माण कार्य हो रहा है. जिसमें श्रद्धालु अपने श्रद्धानुसार सहयोग कर रहे है. इसी कड़ी में ख्याति प्राप्त पार्श्व गायक पद्म भूषण पुरस्कार उदित नारायण ने अपनी जन्म स्थली में हो रहे काली मंदिर के निर्माण के लिए पांच लाख की राशि दी है. उदित नारायण के भाई ललित नारायण झा तथा संजय कुमार झा ने यह राशि मंदिर कमेटी को प्रदान की. उदित नारायण के इस नेक कार्य के लिए पूजा समिति तथा ग्रामीणों ने खुशी जताई है. इस मौके पर काली पूजा समिति के अध्यक्ष तारानंद यादव, सचिव महानंद कुंवर, जनार्दन मिश्र, प्रो शिवनंदन यादव, अमीर मिश्र, गंभीर मिश्र, महानंद झा मौजूद थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 18, 2025 8:02 PM
December 18, 2025 8:00 PM
December 18, 2025 7:55 PM
December 18, 2025 7:40 PM
December 18, 2025 7:34 PM
December 18, 2025 7:22 PM
December 18, 2025 7:16 PM
December 18, 2025 7:03 PM
December 18, 2025 6:57 PM
December 18, 2025 6:37 PM
