17 अप्रैल को निकाली जायेगी कलश यात्रा, 18 से होगी नवाह यज्ञ का शुभारंभ

27 मार्च को ध्वजारोहण किया जाएगा

वीरपुर. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 04 स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को नवाह यज्ञ की सफलता को लेकर साधु संतों जाम हुए. इस दौरान ध्वनिमत से हुंकार भरी गई कि निर्धारित तिथि 18 अप्रैल को नवाह यज्ञ की शुरुआत की जाएगी. इसके लिए 17 अप्रैल को कलश यात्रा निकाली जाएगी. 27 मार्च को ध्वजारोहण किया जाएगा. जानकारी देते हुए श्रीरामजानकी मंदिर के पुजारी महंथ कौशिक पाण्डेय ने बताया कि नवाह यज्ञ को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है. स्थानीय क्षेत्र के सभी संतों और सनातनियों से विचार विमर्श लिया गया है. एक जुट होकर यज्ञ को सफल बनने की बात कही गई. इस मौके पर विनोद ठाकुर, संजय यादव, अजय मंडल, विजय सिंह, दायकांत सिंह, गणपत मंडल, पुरुषोत्तम भगत, राजेश केशरी, जोगेंद्र मुखिया, चंद्रभूषण साह, श्रीलालदास बाबा, बैद्यनाथ दास, पुलकित दास, बिदेश्वरी दास आदि लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >