सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के चकडुमारिया में शनिवार की देर चोरों ने रात घर नकदी समेत लाखों के जेवरात और नगदी की चोरी कर ली. पीड़िता गृहस्वामिनी लक्ष्मी देवी ने बताया कि शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे. इसी दौरान देर रात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी और बक्सों को खंगाल डाला. चोर सोना-चांदी के कीमती जेवरात, नकदी रुपये सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी रविवार सुबह करीब 06 बजे उस समय हुई जब परिवार के सदस्य जागे और घर का सामान बिखरा हुआ देखा. इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामसेवक रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि थाना के इतने नजदीक इस तरह की घटना होना गश्ती व्यवस्था की पोल खोलता है. लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है.
घर से नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी
पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया
